जनवरी 2018 करेंट अफेयर(january 2018 current affairs)-1



जनवरी 2018 करेंट अफेयर(january 2018 current affairs)-1









1. हाल ही में पेश किये गये आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार क्रूड ऑयल की कीमतों में 2018-19 में कितना प्रतिशत बढ़ोतरी के आसार हैं?

a.    2-4 प्रतिशत
b.    8-9 प्रतिशत
c.    10-15 प्रतिशत
d.    20-25 प्रतिशत
ANS-. c. 10-15 प्रतिशत
विवरण: क्रूड ऑयल की कीमतों में 2017-18 में 14 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी जो 2018-19 में 10-15 प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं.



2.  आर्थिक सर्वेक्षण 2018 के अनुसार कृषि एवं खाद्यान्न क्षेत्र में 2016-17 में कितना प्रतिशत वृद्धि दर दर्ज की गयी?

a.    4.9%
b.    5.5%
c.    6.5%
d.    7.9%

ANS-. a. 4.9%

विवरण: आर्थिक सर्वेक्षण 2018 के अनुसार कृषि एवं खाद्यान्न क्षेत्र में 2016-17 में 4.9 प्रतिशत वृद्धि दर दर्ज की गयी.




3. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी लागू होने के बाद करदाताओं की संख्या में कितना प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी?

a.    25 प्रतिशत
b.    30 प्रतिशत
c.    50 प्रतिशत
d.    75 प्रतिशत
ANS-. c. 50 प्रतिशत
विवरण: जीएसटी से पूर्व सिस्टम की तुलना में जीएसटी सिस्टम आने के बाद अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष करदाताओं की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी.




4. आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार अगले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?

a. 3.2
b. 4.2
c. 6.2
d. 3.9
ANS- a. 3.2%
विवरण: आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार अगले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है.



5. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत से बढ़कर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?

a. 9.5
b. 7.5
c. 10.5
d. 8.5
ANS- b. 7.5%
विवरण: आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में आर्थिक वृद्धि दर 7 से 7.5 प्रतिशत रहेगी जबकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय हैं.



6. आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2016-17 में भारत में कितने मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ?

a. 375.7 मिलियन
b. 575.7 मिलियन
c. 475.7 मिलियन
d. 275.7 मिलियन
ANS- d. 275.7 मिलियन
विवरण: आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2016-17 में भारत में 275.7 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ.



7. एक सेकेंड में 10 जीबी डाटा ट्रान्सफर करने वाली किस तकनीक का हाल ही में भारत सरकार द्वारा परीक्षण किया गया?

a.    लाई-फाई
b.    हाई-फाई
c.    फ़ास्ट-फ्यूरियस
d.    बेस्ट-नेट
ANS- a. लाई-फाई
विवरण: लाई-फाई (लाइट फिडेलिटी) का नाम दिया गया है जिसमें एलईडी बल्ब और लाइट स्पेक्ट्रम के जरिए 10 जीबी डाटा प्रति सेकंड की स्पीड से एक किलोमीटर के एरिया में ट्रांसफर किया जा सकता है.



8.  हाल ही में किस पूर्व टेनिस खिलाड़ी को भारतीय बैंडमिटन संघ द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?

a.    प्रकाश पादुकोण
b.    पुलेला गोपीचंद
c.    एस श्रीकांत
d.    महेश भूपति
ANS- a. प्रकाश पादुकोण
विवरण: दिग्गज बैंडमिटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को भारतीय बैंडमिटन संघ (बीएआई) ने इस खेल में उनके योगदान के लिए 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया है.



9.  निम्नलिखित में से किसने हाल ही में ग्रैमी पुरस्कार 2018 में सॉंग ऑफ़ द इयर का पुरस्कार प्राप्त किया?

a.    टोनी बेनेट
b.    ब्रूनो मार्स
c.    लियोनार्ड कोहेन
d.    डेव चैपल
ANS- b. ब्रूनो मार्स
विवरण: ग्रैमी अवार्ड्स 2018 में गायक ब्रूनो मार्स के एकल गीत 'दैट्स वाट आई लाइक' को सॉन्ग ऑफ द ईयर का ख़िताब मिला. 




10. किस राज्य सरकार ने नागपुर में कानून विश्वविद्यालय हेतु 750 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है?

a. महाराष्ट्र
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब
ANS- a. महाराष्ट्र
विवरण: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने 28 जनवरी 2018 को नागपुर में कानून विश्वविद्यालय विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दे दी है.




11. दुनिया में रहने के लिहाज से निम्नलिखित में से कौन सा देश दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश है?

a. भारत
b. चीन
c. अमेरिका
d. श्रीलंका
ANS- a. भारत
विवरण: दुनिया में रहने के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश है. हाल में 112 देशों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में इस मामले में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका रहा है. 




12. गणतंत्र दिवस 2018 की परेड में किस राज्य की झांकी ने पहला पुरस्कार जीता है?

a. बिहार
b. पंजाब
c. महाराष्ट्र
d. गुजरात
ANS- c. महाराष्ट्र 
विवरण: गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाली 23 झांकियों में से महाराष्ट्र की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने महाराष्ट्र की विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया.



•    भारत में पहली बार इस महिला इमाम ने जुमे की नमाज़ अदा कराने का इतिहास रचा – जमीदा

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके कंबोडियाई समकक्ष जिनके साथ हाल ही में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये - समदेच हून सेन

•    रूस के विपक्षी नेता जिन्हें हाल ही में रिहा किया गया - एलेक्सी नावाल्नी

•    जिस टीम ने राजस्थान को 41 रन से शिकस्त देकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम की है- दिल्ली

•    भारत में जिस वर्ष के बाद से पोलियो के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है- 2011

•    वह देश जो विश्व में नारियल उत्पादन और उत्पादकता में अग्रणी है- भारत

•    केंद्र सरकार ने पूंजी के अभाव से जूझ रहे सार्वजनिक क्षेत्र के जितने बैंकों में 88,139 करोड़ रुपये की पूंजी डालने की घोषणा की है- 20

•    हाल ही में जिस भाषा की फिल्मों की अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया देवी का निधन हो गया- बंगाली

•    केंद्र सरकार ने दिसंबर 2017 में जीएसटी के तहत जितने करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है- 86703 करोड़

•    हाल ही में जारी वार्षिक ग्लोबल ट्रस्ट इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार भारत का स्थान है – तीसरा

•    नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वेक्षण 2015-16 के आंकड़ों के अनुसार भारत में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की संख्या – प्रत्येक चौथी महिला

•    इन्होने हाल ही में विदेश सचिव का पदभार संभाला – विजय गोखले

प्रधानमंत्री मोदी का संकेत, देश में आर्थिक उर्जा संचार करेगा बजट
बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा संकेत दिया है. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि बजट न केवल देश की अर्थव्यवस्था की गति को तेज करेगा बल्कि इसमें आम लोगों की आशाओं को भी पूरा किया जाएगा. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रिपल तलाक बिल को पारित किये जाने की भी अपील की है.

ग्लोबल ट्रस्ट इंडेक्स में भारत टॉप 3 देशों में
वार्षिक ग्लोबल ट्रस्ट इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार दो पायदान खिसकने के बावजूद भारत अब भी टॉप 3 देशों में बना हुआ है. पिछले साल भारत टॉप पर था. लेकिन, इस बार तीसरे नंबर पर रहा. इस रैंकिंग में टॉप पर चीन और दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया है. यह आंकड़े कम्युनिकेशन मार्केटिंग फर्म ईडलमैन की ओर से जारी किए गए.

भारत में पहली बार महिला इमाम ने नमाज़ पढ़कर इतिहास रचा
केरल की कुरान सुन्नत सोसाइटी की महासचिव जमीदा ने जुमा की नमाज अदा कराकर इतिहास रचा. भारत में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला इमाम ने जुमे की नमाज अदा कराई हो. जमीदा ने जुमा (शुक्रवार) को होने वाली नमाज में इमाम की भूमिका में महिलाओं सहित लगभग 80 लोगों को नमाज पढ़ाई. जमीदा ने कहा कि पवित्र कुरान मर्द और औरत में कोई भेदभाव नहीं करता है और इस्लाम में महिलाओं के इमाम बनने पर कोई रोक नहीं है.

रूस के मुख्य विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी रिहा किए गए
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के बहिष्कार के लिए मॉस्को में रैली करने के दौरान हिरासत में लिए गए मुख्य विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी को रिहा कर दिया गया है. नावाल्नी के वकील ने मीडिया को बताया कि अभी उनके ऊपर कोई अभियोग नहीं लगाया गया है मगर बाद में उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा, जहां उनपर आरोप तय किए जा सकते हैं. इससे पहले पुलिस ने मॉस्को में नावाल्नी के दफ़्तरों पर छापे मारकर कथित तौर पर कुछ उपकरण भी ज़ब्त किए.



TAGS-


जनवरी करेंट अफेयर्स-1,


जनवरी 2017 करेंट अफेयर्स,


current affairs january 2017 in hindi,


करंट अफेयर्स जनुअरी २०१७ इन हिंदी,


फेब्रुअरी २०१७ करंट अफेयर्स,


जनुअरी करंट अफेयर्स,


current affairs 2017 in hindi pdf,

,
current affairs january 2017 in hindi pdf,

current affairs january 2017 pdf,


current affairs quiz questions,


current affairs of 2017,


current affairs in hindi,


current affairs 2017 questions and answers,


current affairs in india,


current affairs questions 2017,


current affairs pdf 2017,



current affairs pdf download,

Post a Comment

0 Comments